Breaking News

शाहजहांपुर: एसपी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के छात्रों से किया संवाद, दिए सफलता के मूल मंत्र।

शाहजहांपुर: एसपी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के छात्रों से किया संवाद, दिए सफलता के मूल मंत्र।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: जीएफ कॉलेज में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के निःशुल्क कोचिंग सेंटर का पुलिस अधीक्षक ने औचक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां प्रतियोगी और विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली।

विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य का होना, नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय का सही प्रबंधन और निरंतर कड़ी मेहनत बेहद आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच बनाए रखने और अपनी कमजोरियों को पहचानकर उनमें लगातार सुधार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कठिन परिस्थितियों में भी न छोड़ें प्रयास: एसपी

एसपी ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों से कहा कि विपरीत और कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय पूरी दृढ़ता के साथ प्रयास जारी रखने चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और आगे चलकर समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने का संदेश दिया।

संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं और परीक्षा से जुड़ी परेशानियां एसपी के सामने रखीं, जिस पर उन्होंने बड़े ही सरल तरीके से सभी सवालों के जवाब दिए और प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। एसपी के इस प्रेरणादायक मार्गदर्शन से सभी विद्यार्थियों में भारी उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: दुराचार के मामले में आरोपी के बेटे का नाम हटाने के एवज में दो लाख की रिश्वत मांगने वाला दरोगा निलंबित।

शाहजहांपुर: दुराचार के मामले में आरोपी के बेटे का नाम हटाने के एवज में दो …