Breaking News

बागपत सड़क हादसा: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रसूलपुर पुठी पहुंचकर मृतक मुनीम के परिजनों को बंधाया ढांढस, सौंपा दो लाख का चेक।

बागपत सड़क हादसा: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रसूलपुर पुठी पहुंचकर मृतक मुनीम के परिजनों को बंधाया ढांढस, सौंपा दो लाख का चेक।

बदायूं: जनपद बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में जनपद बदायूं के 13 लोगों की दर्दनाक मौत से पूरे जिले में मातम पसरा हुआ है। इस हृदयविदारक दुर्घटना में बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसलपुर पुठी निवासी मुनीम की भी जान चली गई थी। इस दुखद घटना की सूचना मिलने के बाद सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पहुंचे।

विधायक ने मृतक मुनीम के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवार के आंसू देखकर विधायक भी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि अचानक अपनों को खो देने का यह दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और यह एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस विकट परिस्थिति में वे और पूरी भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री राहत कोष से सौंपी गई आर्थिक सहायता

इस दौरान विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹2 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे को अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए तुरंत दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख और गंभीर रूप से घायलों के लिए ₹50,000 की आर्थिक मदद की घोषणा की थी। सरकार ने संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाकर यह साबित कर दिया है कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है। प्रदेश में कहीं भी कोई आपदा या बड़ी दुर्घटना होने पर मुख्यमंत्री स्वयं उसका संज्ञान लेते हैं और पीड़ितों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करते हैं।

मुनीम का असमय दुनिया से चले जाना पूरे परिवार के लिए एक कभी न भरने वाला घाव है। इस दुखद अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, मंडल अध्यक्ष रामचरन पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सुनील यादव, हेमंत मिश्रा, आदेश शर्मा, रामसेवक यादव, कृष्ण पाल यादव, विशाल यादव और सतीश यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। मुबारक अली, संवाददाता शाहजहांपुर। …