Breaking News

बलरामपुर: AIMIM पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने उतरौला में पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ।

AIMIM पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने उतरौला में पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर: जनपद बलरामपुर की उतरौला तहसील के चांद औलिया मधपुर क्षेत्र में एआईएमआईएम (AIMIM) पार्टी के नए कार्यालय का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर राजनीतिक हमले किए।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने कहा कि देश की आजादी के बाद एक समय ऐसा था जब सभी की मुख्य पार्टी कांग्रेस हुआ करती थी और लोगों ने इंदिरा गांधी को अपना नेता माना था। आज देश में चुनाव आयोग (Election Commission of India) में करीब 2500 पार्टियां रजिस्टर्ड हैं और हर पार्टी चुनाव में हिस्सा ले रही है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में इंसाफ पाने का एकमात्र रास्ता सियासत है। जिस समाज ने अपना झंडा, अपना डंडा और अपना नेता नहीं बनाया, उस समाज को लोकतंत्र में कभी पूरा इंसाफ नहीं मिला। यही कारण है कि अन्य सभी समाजों ने अपने राजनीतिक हित सुरक्षित कर लिए, लेकिन मुसलमानों ने पिछले 60 वर्षों में विकास की मुख्यधारा से जुड़ने में अपेक्षित सफलता नहीं पाई। उन्होंने आह्वान किया कि समाज को मुख्यधारा से जुड़कर आगे आना होगा।

कार्यक्रम के दौरान एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश सेंट्रल जोन के अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव सलमान मलिक, तथा प्रदेश सचिव एवं बलरामपुर प्रभारी मौलाना अरब फारूकी ने भी जनसभा को संबोधित किया और पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

Byte – हाजी शौकत अली उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ए आई एम आई एम पार्टी

Spread the love

Check Also

बदायूं: कछला गंगा घाट पर निर्माणाधीन गंगा आरती स्थल का केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिया जायजा।

कछला गंगा घाट पर निर्माणाधीन गंगा आरती स्थल का केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिया जायजा। बदायूँ: …

error: Content is protected !!