Breaking News

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने रविवार को लहरा गंगा घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

लहरा गंगा घाट के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं। इस दौरान कांवड़ियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल भी जाना गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पैरों में छाले एवं दर्द से परेशान कांवड़ियों का मौके पर ही उपचार किया गया तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सा शिविरों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: ई-रिक्शा पर गिरा जर्जर बिजली का पोल, चालक घायल।

व्यस्त मार्ग पर मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने उठाए विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल। …