Breaking News

सहसवान: सहसवान से मक्का शरीफ के लिए रवाना हुए जुबैर अहमद और उनका परिवार, स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत।

सहसवान से मक्का शरीफ के लिए रवाना हुए जुबैर अहमद और उनका परिवार, स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत।

सहसवान, बदायूं:

नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी जुबैर अहमद अपने परिवार के साथ पवित्र उमरा करने के लिए सऊदी अरब (मक्का-मदीना) के मुबारक सफर पर रवाना हुए। उनके इस पावन सफर पर जाने से पहले मोहल्लेवासियों ने उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

इस अवसर पर एक विशेष स्वागत कार्यक्रम (इस्तकबालिया प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं, मिठाई खिलाकर विदा किया और उनके सफर की सफलता की दुआएं मांगते हुए कहा कि अल्लाह ताला इस मुकद्दस घर की हाजिरी सभी को नसीब कराएं।

इस दौरान कार्यक्रम में शाहिद खान, शमी अहमद, इसरार अहमद, सलमान मियां, नदीम मियां, शरिक खान, बबलू, रिजवान, दानिश, शिराज अहमद, अदनान, हिलाल, बब्बू, मन्नान, नदीम, वासिक, कलीम और रहबर सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: हत्या के आरोपी ने बरामदगी के दौरान पुलिस पर किया जानलेवा हमला, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली। 

हत्या के आरोपी ने बरामदगी के दौरान पुलिस पर किया जानलेवा हमला, मुठभेड़ में पैर …

error: Content is protected !!