Breaking News

बिसौली: सपा सरकार की कामना को लेकर दंडवत यात्रा पर निकले श्रद्धालु।

सपा सरकार की कामना को लेकर दंडवत यात्रा पर निकले श्रद्धालु।

आई एम खान 

बिसौली। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर श्रद्धालुओं का एक जत्था बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव दफ्तरा से मथुरा-वृंदावन के लिए दंडवत यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा शुरू करने से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली के साथ अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने बताया कि उन्होंने प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने तथा अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मन्नत मांगी है। इसी आस्था के तहत श्रद्धालु दंडवत यात्रा कर मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ की जा रही इस यात्रा से मनोकामना पूर्ण होने की उम्मीद है।

दफ्तरा गांव से शुरू हुई यात्रा में अमन यादव के साथ नितिन यादव और पुष्पेंद्र यादव भी शामिल हैं। श्रद्धालु रास्ते में दंडवत करते हुए वृंदावन पहुंचेंगे। वहां भगवान के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद यात्रा का समापन किया जाएगा।

यात्रा रवाना होने के दौरान स्थानीय लोगों और सपा समर्थकों ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर इंजीनियर पंकज यादव, विकास यादव, गौरव प्रधान, कपिल देव, राकेश यादव, मुकेश पाल, देवराज यादव, भोला यादव, उमेश यादव, विशाल यादव, सूर्यजीत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बरेली: सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

बरेली: सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को …