Breaking News

बरेली: कांवड़ यात्रा पर डीआईजी की सख्ती, चार जिलों की निगरानी एकीकृत कंट्रोल सेंटर से होगी।

कांवड़ यात्रा पर डीआईजी की सख्ती, चार जिलों की निगरानी एकीकृत कंट्रोल सेंटर से होगी।

सुरक्षा, यातायात और आपदा प्रबंधन को लेकर व्यापक रणनीति तैयार, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी निगरानी।

बरेली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। बरेली परिक्षेत्र के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तय की।

डीआईजी ने निर्देश दिए कि चारों जिलों में कांवड़ यात्रा से संबंधित गतिविधियों की निगरानी बरेली रिजर्व पुलिस लाइन स्थित एकीकृत कंट्रोल सेंटर से की जाएगी। कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने सभी कांवड़ शिविरों का समय से सत्यापन कराने के साथ सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कांवड़ मार्गों को सुपर जोन, जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ पैदल गश्त और बाइक पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन योजना भी लागू की जाएगी।

आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बेड आरक्षित रखने, मोटरसाइकिल एंबुलेंस उपलब्ध कराने तथा एनडीआरएफ और फ्लड पीएसी को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी ने कांवड़ की ऊंचाई, ध्वनि विस्तारक यंत्रों और डीजे संचालन को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने पर विशेष जोर दिया।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने कहा कि यात्रा की सफलता पुलिस, प्रशासन और श्रद्धालुओं के आपसी सहयोग पर निर्भर करती है।

बाइट:- अजय कुमार साहनी

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी)

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया सुरक्षा इंतजाम।

कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया …

error: Content is protected !!