Breaking News

बदायूं: 30 जुलाई को शेखूपुर में होगा माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन, मिलेंगे रोजगार और योजनाओं के अवसर।

बदायूं: 30 जुलाई को शेखूपुर में होगा माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन, मिलेंगे रोजगार और योजनाओं के अवसर।

बदायूं। उत्तर प्रदेश माटीकला विभाग द्वारा संचालित प्रचार-प्रसार योजना के अंतर्गत 30 जुलाई 2026 को एक दिवसीय माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर बदायूं तहसील एवं विकास क्षेत्र उझानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम व पोस्ट शेखूपुर में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होगा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश माटीकला विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। प्रजापति समाज के उत्थान के साथ-साथ नए उद्योगों की स्थापना और व्यावहारिक प्रशिक्षण योजनाओं में रुचि रखने वाले भावी उद्यमियों का मार्गदर्शन करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी इस जागरूकता शिविर में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे शिक्षित नवयुवक-नवयुवतियां, जो बेरोजगार हैं, अनुभवी हैं या फिर पारंपरिक कुम्हारी कला, शिल्पकारी और माटीकला से जुड़े कारीगर हैं, वे सभी शेखूपुर में आयोजित इस शिविर में सादर आमंत्रित हैं। विभाग की ओर से सभी से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: नवागत जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने संभाला कार्यभार, शासन की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार रहेगी प्राथमिकता।

बदायूं: नवागत जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने संभाला कार्यभार, शासन की योजनाओं का प्रभावी …

error: Content is protected !!