Breaking News

लखीमपुर खीरी: कांग्रेस सेवा दल की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, जल्द गठित होगी नई जिला कार्यकारिणी।

लखीमपुर खीरी: कांग्रेस सेवा दल की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, जल्द गठित होगी नई जिला कार्यकारिणी।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिला कांग्रेस सेवा दल की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष नंदकुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मध्य जोन अध्यक्ष सोनू तिवारी बतौर विशिष्ट अतिथि और राष्ट्रीय सचिव कल्पना भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

बैठक को संबोधित करते हुए मध्य जोन अध्यक्ष सोनू तिवारी ने जिला अध्यक्ष नंदकुमार और सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी का गठन करें ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके और क्षेत्र में पार्टी की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित हो सके। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव कल्पना भटनागर ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस सेवा दल का है। उन्होंने कहा कि सेवा दल कांग्रेस पार्टी का एक बेहद महत्वपूर्ण और रीढ़ की हड्डी समान संगठन है, जिस पर हर कार्यकर्ता को गर्व होना चाहिए।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष नंदकुमार, ब्लॉक अध्यक्ष धनीराम, उपाध्यक्ष महबूब अली खान और जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती को लेकर रूपरेखा साझा की। इस अवसर पर सोहन दयाल, लतीफा, जब्बार अंसारी, लाल मोहम्मद, समीयुद्दीन, दिनेश कुमार, पवन कुमार, आकाश कुमार, छोटू शाक्य, अमेरिका प्रसाद, पुनीत, रिजवान, मोहम्मद दीन, पवन कुमार गौतम, आफताब अंसारी और रामपाल शाह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …