Breaking News

फर्रुखाबाद: मानसिक रूप से विक्षिप्त कलयुगी बेटे ने ईंटों से कुचलकर की मां की निर्मम हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी।

फर्रुखाबाद: मानसिक रूप से विक्षिप्त कलयुगी बेटे ने ईंटों से कुचलकर की मां की निर्मम हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी।

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के खुडना वैध गांव में बुधवार को एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। किसी मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की ईंटों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुडना वैध गांव में मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर अचानक कहासुनी और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी और ईंटों से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा पिछले करीब दो वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी कायमगंज भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को अपनी हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाइया।

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत …

error: Content is protected !!