Breaking News

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां।

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कासगंज पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कांवड़ मार्ग एवं गंगा घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान यात्रा की तैयारियों में जुटे लोगों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी भी ली गई।

डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। गंगा घाटों पर अस्थाई स्वास्थ्य शिविर, एंबुलेंस, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी और प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। कांवड़ियों के स्नान के लिए निर्धारित स्थान को बैरिकेडिंग कर चिन्हित किया जाएगा, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने में मदद मिल सके।

डीएम और एसपी ने लहरा गंगा घाट का भी भ्रमण कर मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भ्रमण एवं समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए कांवड़ यात्रा से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी के वाहन काटकर बेचने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, गोदाम से भारी मात्रा में सामान बरामद।

बिल्सी पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी के वाहन काटकर बेचने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, …