Breaking News

सोरों के प्राथमिक विद्यालय में जर्जर प्लास्टर गिरने से पांच मासूम छात्र घायल, एक हायर सेंटर रेफर।

सोरों के प्राथमिक विद्यालय में जर्जर प्लास्टर गिरने से पांच मासूम छात्र घायल, एक हायर सेंटर रेफर।

सोरों (कासगंज)। जनपद की तीर्थ नगरी सोरों क्षेत्र के ग्राम पंचायत कादरवाड़ी स्थित भीलोर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। कक्षा के भीतर पढ़ाई कर रहे मासूम बच्चों के ऊपर अचानक छत का जर्जर प्लास्टर और कंक्रीटयुक्त परत भरभराकर गिर पड़ी। इस अचानक हुए हादसे में पांच मासूम छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद विद्यालय के शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चार बच्चों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जर्जर स्थिति में है विद्यालय भवन, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस, स्थानीय चौकी प्रभारी और क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय ग्रामीणों और निवासियों—बिहारी लाल व प्रेम सिंह—का आरोप है कि विद्यालय भवन लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों के अनुसार, छत पर नियमित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी जमा रहता है, जिससे लिंटर और छत कमजोर हो चुकी थी। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से इसकी मरम्मत की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस दुर्घटना में घायल हुए मासूम बच्चों में शैल (पुत्री अवधेश कुमार, उम्र 2 वर्ष), रिजवान (पुत्र इरशाद, उम्र 5 वर्ष), रेहान (पुत्र इमरान, उम्र 4 वर्ष), रोशनी (पुत्री मुकेश कुमार, उम्र 2 वर्ष) और खुशी (पुत्री लखन, उम्र 3 वर्ष) शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर हो चुके स्कूल भवनों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बच्चों की जान को जोखिम में न पड़ना पड़े।

बाइट- बिहारी लाल, स्थानीय निवासी।

बाइट- प्रेम सिंह, स्थानीय निवासी।

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …