Breaking News

बदायूँ: नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण।

बदायूँ: नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

बदायूँ। नगर पालिका परिषद बदायूँ के तहत शहर में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने वार्ड संख्या-27 स्थित नई सराय और वार्ड संख्या-19 के मेथोडिस्ट चर्च क्षेत्र में पांच लाख रुपये से अधिक की लागत से तैयार हुए विकास कार्यों का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान विकास कार्यों के पूरा होने से स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

बुनियादी सुविधाओं पर पालिका का जोर

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर पालिका का संकल्प शहर के हर नागरिक को सुरक्षित और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़कों, नालियों, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य मानक के अनुरूप हो और जनता को इसका दीर्घकालिक लाभ मिले। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्याओं का निस्तारण योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

नई सराय और मेथोडिस्ट चर्च क्षेत्र में मिली बड़ी राहत

नगर पालिका द्वारा वार्ड संख्या-27 (नई सराय) में रईस दास खां के मकान से अकबर पेंटर के मकान तक लगभग 2.83 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया गया है। इस निर्माण से वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान हुआ है। वहीं, वार्ड संख्या-19 के मेथोडिस्ट चर्च के निकट इन्द्रा चौक पर 2.17 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण पूरा किया गया है, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित हो गया है।

स्थानीय नागरिकों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि अब बरसात में जलभराव और टूटी सड़कों से होने वाली दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर नीरू चंद, लल्लन चौधरी, रोहित चंद, पतरस मसीह, पूर्व सभासद हवीब खाँ, अकबर पेंटर, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मोहम्मद तय्यब, केशव गंगवार सहित बड़ी संख्या में पालिका अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह, जुटे सैकड़ों व्यवसायी।

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण …

error: Content is protected !!