Breaking News

बहेड़ी: चलती कार बनी आग का गोला, चालक और साथी ने कूदकर बचाई जान।

चलती कार बनी आग का गोला, चालक और साथी ने कूदकर बचाई जान।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। बहेड़ी-गुड़वारा हाईवे पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सीएनजी किट लगी एक मारुति जेन कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि समय रहते चालक और उसके साथी ने कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी अचानक बोनट से आग की लपटें उठने लगीं। आग को देखते ही चालक ने तुरंत सूझबूझ का परिचय दिया और वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद चालक और उसका साथी सुरक्षित बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था।

कार में सीएनजी किट लगी होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि, अभी आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट को इसका कारण माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

विशाल गारमेंट्स (पूरे परिवार के लिए कपड़ों का एकमात्र स्थान) पता: मैन मार्केट सहसवान, बदायूं। मो०- 8077300328, 9870658785

Spread the love

error: Content is protected !!