Breaking News

शाहजहाँपुर: तीन दिवसीय सहजन पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, डीएम ने ग्रामीणों को पर्यावरण और स्वास्थ्य का दिया संदेश।

शाहजहाँपुर: तीन दिवसीय सहजन पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, डीएम ने ग्रामीणों को पर्यावरण और स्वास्थ्य का दिया संदेश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: जनपद में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित करने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 16 से 18 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष ‘सहजन पौधरोपण अभियान’ शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत माधवामई में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ‘हरिशंकरी’ (पीपल, बरगद व पाकड़) के पौधे लगाकर इस महत्वपूर्ण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि रोपित किए गए हरिशंकरी वृक्षों की सुरक्षा के लिए ईंटों से पक्के ट्री गार्ड बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही उन पर आवश्यक विवरण अंकित किया जाए और प्रत्येक सप्ताह जियो टैग के साथ फोटो पोर्टल पर अपडेट की जाए। इसके अतिरिक्त, जनपद के सभी अंत्येष्टि स्थलों पर कल्पवृक्ष और चंदन के पौधे लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास एक से पांच सहजन के पौधे जरूर लगाएं। उन्होंने सहजन के स्वास्थ्यवर्धक गुणों का उल्लेख करते हुए बताया कि यह पौधा लगभग एक वर्ष में ही फल देना शुरू कर देता है। इस वृहद अभियान के तहत पूरे जनपद में करीब 80 हजार लाभार्थियों के घरों में सहजन के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय में ई-लाइब्रेरी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जनपद की 161 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है, जहाँ ग्रामीण युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ई-कोर्स और स्किल डेवलपमेंट जैसी आधुनिक सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इन डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने सचिवालय की वॉल पेंटिंग पर दर्ज अधिकारियों के नंबरों की स्वयं फोन करके पुष्टि की और व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!