Breaking News

कासगंज: BSNL की घोर लापरवाही से गंजडुंडवारा में राहगीरों के लिए काल बने गड्ढे, सपा प्रवक्ता ने की मरम्मत की मांग।

कासगंज: BSNL की घोर लापरवाही से गंजडुंडवारा में राहगीरों के लिए काल बने गड्ढे, सपा प्रवक्ता ने की मरम्मत की मांग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा नगर में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते आम जनता की जान खतरे में पड़ गई है। दूरसंचार विभाग द्वारा केबल लाइन बिछाने के उद्देश्य से खोदे गए गहरे गड्ढों को काम पूरा होने के बाद भी खुला छोड़ दिया गया है, जो अब राहगीरों के लिए मौत का जाल बन गए हैं। नगर की छह नंबर चुंगी समेत कई प्रमुख मार्गों पर खुले पड़े इन जानलेवा गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार, ई-रिक्शा और पैदल यात्री दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहाँ से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का गुजरना होता है, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय निवासियों ने विभाग की कार्यशैली पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा है कि काम संपन्न होने के बाद गड्ढों को न भरना घोर गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि BSNL की यह लापरवाही कतई अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत व्यस्त मार्ग है और विभाग की उदासीनता किसी की जान भी ले सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए सभी गड्ढों को भरवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और विभाग को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। अब देखना यह है कि प्रशासन और बीएसएनएल के जिम्मेदार अधिकारी इस जानलेवा समस्या का समाधान कब तक सुनिश्चित करते हैं।

बाइट- अब्दुल हफीज गांधी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …