Breaking News

बरेली: वक्फ संपत्तियों की बिक्री पर मौलाना शहाबुद्दीन ने उठाए गंभीर सवाल, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग।

बरेली: वक्फ संपत्तियों की बिक्री पर मौलाना शहाबुद्दीन ने उठाए गंभीर सवाल, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और उनमें हुई कथित अनियमितताओं को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र जारी कर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड में हुई कथित वित्तीय धांधली तथा संपत्तियों की मनमाने ढंग से की गई बिक्री की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मौलाना ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल के दौरान वक्फ बोर्ड के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर वक्फ की बेशकीमती जमीनों का निस्तारण किया।

मौलाना ने इस बात पर जोर दिया कि वक्फ की संपत्तियां मूलतः गरीबों, यतीमों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे नेक कार्यों के लिए दान की गई थीं, लेकिन इन संसाधनों का लाभ वास्तविक हकदारों को नहीं मिल सका। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अब तक बेची गई सभी संपत्तियों की विस्तृत जांच कराई जाए और यदि भ्रष्टाचार या अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मौलाना ने विश्वास जताया कि निष्पक्ष जांच होने पर बड़े पैमाने पर घोटाले उजागर हो सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि वक्फ की आय का पारदर्शी और नियमानुसार उपयोग किया जाए, तो इससे समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए व्यापक कार्य किए जा सकते हैं। इस प्रेस वार्ता में हाजी नसीर अहमद नूरी, मुफ्ती फारुख मिस्बाही, हाजी नाजिम बेग और डॉ. अनवर रज़ा कादरी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

बाइट- मौलाना शाहबुद्दीन रज़वी बरेलवी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!