Breaking News

लखीमपुर खीरी: सपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, प्रदेश सचिव रेहान खान ने भाजपा सरकार को घेरा।

लखीमपुर खीरी: सपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, प्रदेश सचिव रेहान खान ने भाजपा सरकार को घेरा।

संवाददाता, मोहम्मद असलम

लखीमपुर खीरी। जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में सोमवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करना, सदस्यता अभियान में गति लाना और चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा। प्रदेश सचिव रेहान खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक सिपाही जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव रेहान खान ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों से आम आदमी त्रस्त है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। बैठक में बूथ कमेटियों के गठन, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यक्रम में अंसार महलूद, यश राज, भूपेंद्र सिंह वर्मा, सुनील लाला, पूर्व विधायक राम सरन और आरपी चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार और संगठन को अभेद्य बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!