Breaking News

शाहजहाँपुर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस का कड़ा प्रहार: अतिक्रमण के खिलाफ चला विशेष अभियान।

शाहजहाँपुर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस का कड़ा प्रहार: अतिक्रमण के खिलाफ चला विशेष अभियान।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। शहर को जाम और अतिक्रमण की समस्या से मुक्त कराने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को सघन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन और एसपी सिटी देवेन्द्र कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में यह विशेष कार्रवाई थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत लाल इमली से सुभाष नगर और मॉडल रोड तक की गई। इस दौरान मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से रखे गए सामानों और ठेलों को हटवाया गया, जिससे यातायात बाधित हो रहा था।

अभियान के दौरान सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त चालानी कार्रवाई की गई। एसपी सिटी देवेन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया कि शहर की सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाना पुलिस की प्राथमिकता है और जाम की समस्या से निपटने के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। उन्होंने दुकानदारों से अपनी दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने और वाहन चालकों से पार्किंग के नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनहित में अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!