Breaking News

सहसवान: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सीओ के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई।

सहसवान: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सीओ के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई।

सहसवान (बदायूँ)। नगर पालिका परिषद के सभासदों द्वारा सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अशोक कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कार्रवाई में देरी को लेकर सभासदों ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

मामला “सहसवान का आईना” नामक फेसबुक पेज से जुड़ा है। सभासद मोहम्मद इनाम, खुशीन, चंद्रपाल मौर्य और अन्य जनप्रतिनिधियों ने 5 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उक्त पेज के माध्यम से उनके विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। सभासदों का कहना था कि यह न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि जन प्रतिनिधियों की गरिमा के भी विरुद्ध है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने संज्ञान लिया और आवश्यक निर्देश दिए, जिसके उपरांत थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!