Breaking News

कासगंज: पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद बाइक लुटेरा गिरफ्तार; पैर में लगी गोली।

कासगंज: पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद बाइक लुटेरा गिरफ्तार; पैर में लगी गोली।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के नोरथा रोड पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान बाइक लूट के मामले में वांछित चल रहे अपराधी परमजीत विक्रम उर्फ बंटी को घेर लिया गया। खुद को घिरता देख लुटेरे ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो लुटेरे के पैर में लगी।

पकड़ा गया लुटेरा परमजीत विक्रम उर्फ बंटी कासगंज जिले के ही थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र का निवासी है। उस पर बाइक लूट जैसी कई संगीन घटनाओं में वांछित होने का आरोप है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने इस संयुक्त कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल पकड़े गए अपराधी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और पूर्व में की गई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बाइट- ओपी सिंह, एसपी, कासगंज।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!