Breaking News

बिसौली: सपा की जोन एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक में फूंका चुनावी बिगुल, संगठन की मजबूती पर दिया जोर।

बिसौली: सपा की जोन एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक में फूंका चुनावी बिगुल, संगठन की मजबूती पर दिया जोर।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं): आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। रविवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पैगा भीकमपुर में एक महत्वपूर्ण जोन एवं सेक्टर प्रभारी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पार्टी की जमीनी तैयारियों और संगठन की मजबूती पर मंथन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक सजग होकर गांव-गांव और घर-घर पहुंचें। पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है और अब बदलाव की आस समाजवादी पार्टी से लगाए हुए है। वहीं, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए और निष्ठा के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आग्रह किया।

समीक्षा बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, जिला पंचायत सदस्य भूपेन्द्र दिवाकर, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप समेत अन्य वक्ताओं ने चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को 2027 में सत्ता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक में स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस दौरान एडवोकेट राजीव यादव, अंटू सिंह सागर, भारत सिंह, सूरज गिहार, एडवोकेट गजेंद्र यादव, एडवोकेट मोहित शर्मा, जयपाल सिंह यादव, मुनेंद्र कुमार, फूल सिंह, कल्यान सिंह यादव, के.के. पाल, अवनीश कुमार, तेजवीर सिंह, प्रधान धर्मवीर सिंह, जफर खां, मेवाराम, शिवम यादव, पूर्व प्रधान किशनवीर, जुगल किशोर, डालचंद, सूरजपाल, मुजफ्फर अली, नरेंद्र कुमार, विकास यादव, कपिल देव, धर्मपाल शर्मा, नजर अली, विपिन यादव, हिमांशु पंडित, विनोद कुमार, सुवान अली और सचिन सक्सेना सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बैठक में शामिल हुए सभी प्रभारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!