Breaking News

सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प।

सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर: तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज तराई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं वरिष्ठ सपा नेता डॉ. भानु त्रिपाठी ने कहा कि ‘पीडीए’ के जननायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को गांव-गांव तक मजबूती से पहुंचाएं। डॉ. त्रिपाठी ने विश्वास जताते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता सौंपेगी। उन्होंने तुलसीपुर विधानसभा से विजय संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही पार्टी की असली ताकत है।

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, जिला सचिव चतुर्भुजी यादव, डॉ. एस.के. यादव, केशवराम यादव, कैलाश यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रमोद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. जोखू यादव, प्रदेश सचिव अब्दुल हाई, प्रदेश सचिव शिवाकांत मिश्रा, डॉ. हीरालाल यादव, रंजन यादव, सुरेश यादव, रमेश वर्मा, सतीश कौशल और अमरनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Byte – पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं वरिष्ठ सपा नेता डॉ. भानु त्रिपाठी

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!