Breaking News

चंदौली: ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, प्रेम-प्रसंग की जताई जा रही आशंका।

चंदौली: ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, प्रेम-प्रसंग की जताई जा रही आशंका।

संवाददाता, अमित कुमार ओझा 

चंदौली (उत्तर प्रदेश): जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और परिजनों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी चंद्रमोहन राम का पुत्र मोनू कुमार (20) इन दिनों घरचित गांव स्थित अपने बहनोई के यहाँ रह रहा था। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि घरचित गांव के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर–पटना रेल मार्ग पर एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई है।

सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक युवक का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि विवाह की इच्छा पूरी न होने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल, क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!