Breaking News

फैजगंज बेहटा: पुलिस इंस्पेक्टर के सामने खुद को ‘पावरफुल’ बताने वाले युवक का वीडियो वायरल, लॉकडाउन लगाने की दी धमकी।

फैजगंज बेहटा: पुलिस इंस्पेक्टर के सामने खुद को ‘पावरफुल’ बताने वाले युवक का वीडियो वायरल, लॉकडाउन लगाने की दी धमकी।

बदायूं: जनपद के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दूनपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पुलिस इंस्पेक्टर के सामने खुद को अत्यधिक प्रभावशाली बताते हुए विवादित बयान देता नजर आ रहा है। युवक का यह दावा इलाके में चर्चा और विवाद का विषय बन गया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा युवक खुद को भीम आर्मी का मंडल संगठन सचिव बता रहा है। वह पुलिस इंस्पेक्टर के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए कहता सुनाई दे रहा है कि “मोदी जी ने नकली लॉकडाउन लगाया था, हम कल ही लॉकडाउन लगा देंगे। बस एक कॉल कर दूंगा तो पूरी विधानसभा बंद हो जाएगी।” पुलिस अधिकारी के सामने युवक का यह लहजा और दावे कानून-व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस वायरल वीडियो को युवक ने खुद एक दिन पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था, जिसके बाद यह तेजी से इंटरनेट पर फैल गया। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इस बात पर आश्चर्य जता रहे हैं कि आखिर एक युवक किस आधार पर ऐसी धमकी दे रहा है और पुलिस प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।

फिलहाल, इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जा रही है कि युवक द्वारा कहे गए शब्दों और उसकी गतिविधियों के पीछे का क्या आधार है। अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई या बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे कानून का अपमान बताकर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

वायरल वीडियो 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!