Breaking News

बिसौली: गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा के तहत बिसौली पहुँचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग।

बिसौली: गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा के तहत बिसौली पहुँचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग।

आई एम खान 

बिसौली: जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ‘गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा’ शनिवार को बिसौली पहुँची। यात्रा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए बिसौली-चंदौसी मार्ग स्थित एम.जी. ग्रीन रिसोर्ट पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व को-ऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के संयोजन में किया गया।

इस अवसर पर शंकराचार्य ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गौ माता केवल एक पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गौ हत्या रोकने और संस्कृति की रक्षा के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। उन्होंने पुरजोर मांग की कि सरकार गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दे। शंकराचार्य ने दो टूक शब्दों में कहा कि “जो गौ माता का सगा नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा किसी राजनीतिक दल के समर्थन के लिए नहीं, बल्कि गौ रक्षा के प्रति जन-जागृति लाने के लिए है।

कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य ने उपस्थित जन समुदाय को गौ रक्षा के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि स्वयं को संतों का हितैषी बताने वाली सरकार के कार्यकाल में आज संत समाज स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी गौ रक्षा और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करेगा, वह उसके साथ खड़े रहेंगे।

इससे पूर्व यात्रा के कस्बा सैदपुर पहुँचने पर भी लोगों ने स्वामी जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में सतीश प्रेमी, आशीष यादव, अनिल गोस्वामी, एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह यादव, खजाना देवी, अमित मथुरिया, विकास यादव, रूपा देवी, कल्यान सिंह, जयपाल सिंह, साहब सिंह, पंकज यादव, सुबोध यादव, एडवोकेट राजीव यादव, एडवोकेट मोहित यादव, ग्राम प्रधान ऋषिपाल यादव, महेश यादव, विमल यादव, जुगल किशोर गुप्ता, राकेश यादव, रावेंद्र यादव, गुड्डू सैफी, अवनेश यादव, रमन यादव, सोनू दिवाकर, कपिल देव, मोनू कुमार, यशवीर यादव, मुकेश यादव और राजकुमार सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!