Breaking News

गंजडुंडवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या मामले में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार, भेजी गई जेल।

गंजडुंडवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या मामले में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार, भेजी गई जेल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज): जनपद में अपराधियों और वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली गंजडुंडवारा पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार शाम पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशानुसार वांछितों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी राधेश्याम और उनकी टीम ने वांछित महिला को दबोच लिया।

गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान बृजेश पत्नी विजनेश उर्फ पप्पू, निवासी ग्राम कपैटा के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली गंजडुंडवारा में धारा 80(2), 85, 103(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं 3/4 डी.पी. एक्ट (दहेज निषेध अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रही थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!