Breaking News

सहसवान: 6 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

सहसवान: 6 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

सहसवान (बदायूँ)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सहसवान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को भारी मात्रा में डोडा छिलका के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राम प्रकाश पुत्र हरी सिंह, निवासी ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अवैध कारोबार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बरामद माल को जब्त कर अभियुक्त के खिलाफ थाना सहसवान में मु0अ0सं0 313/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थों के धंधे में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में पुलिस की चौकसी आगे भी जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …