Breaking News

शाहजहाँपुर: मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश।

शाहजहाँपुर: मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश। 

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। शाहजहाँपुर में मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। एडीएम ने बताया कि जिले में 25, 26 और 27 जून को मोहर्रम के आयोजन होंगे और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ताजिया जुलूसों के दौरान विशेष सतर्कता व प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर स्थापित होने वाले ताजिए जुलूस के रूप में कर्बला तक ले जाए जाएंगे, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थानावार अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है और सभी को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा गया है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित सीमा के भीतर रखने और जुलूस मार्गों पर लटकते बिजली के तारों को समय रहते ऊंचा कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।

नगर निगम प्रशासन को जुलूस मार्गों पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, पर्याप्त प्रकाश की उपलब्धता और रास्तों में पड़े ईंट-पत्थर या अन्य अवरोधों को तुरंत हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा के कड़े घेरे के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य मार्गों पर जुलूस से लगभग 500 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश भी जारी हुए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को अन्य अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर त्यौहार को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, उप जिलाधिकारी सदर संजय पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेयी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …