Breaking News

शाहजहाँपुर: एनडीआरएफ (NDRF) ने एनसीसी कैडेटों को दिया आपदा प्रबंधन व फर्स्ट एड का प्रशिक्षण।

शाहजहाँपुर: एनडीआरएफ (NDRF) ने एनसीसी कैडेटों को दिया आपदा प्रबंधन व फर्स्ट एड का प्रशिक्षण।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। पूर्व मानसून तैनाती के तहत हनुमतधाम आश्रय स्थल पर तैनात 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम लगातार सामुदायिक जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में टीम कमांडर निरीक्षक दीपिका के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय में 25वीं वाहिनी एनसीसी (NCC) के कैडेटों के लिए आपदा प्रबंधन एवं जीवनरक्षक फर्स्ट एड विषय पर विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को रक्तस्राव नियंत्रण, स्प्लिंटिंग, सीपीआर, श्वास मार्ग में अवरोध की स्थिति में प्राथमिक उपचार, आपातकालीन एवं गैर-आपातकालीन निकासी तकनीकें, बाढ़ के दौरान उपयोग किए जाने वाले अस्थायी तैरन उपकरण तथा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। एनडीआरएफ टीम ने इन सभी तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया, जिससे कैडेटों को आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण मिल सके।

कार्यक्रम में 25वीं वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस.एस. चीमा, कर्नल आनंद शर्मा, सूबेदार मेजर सुनील रावत सहित एनसीसी स्टाफ तथा सेना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समापन अवसर पर अधिकारियों ने एनडीआरएफ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के प्रभावी फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!