Breaking News

कासगंज: लधौली गाँव में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, जमकर की तोड़फोड़ और हंगामा।

कासगंज: लधौली गाँव में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, जमकर की तोड़फोड़ और हंगामा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लधौली में उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब दर्जनों की संख्या में आक्रोशित महिलाओं ने घनी आबादी के बीच संचालित एक शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। महिलाओं ने न केवल ठेके के बाहर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया, बल्कि वहाँ तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि घनी बस्ती में शराब ठेका होने के कारण क्षेत्र का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है और लोग दिनभर शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं, जिससे कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। महिलाओं ने एक दिल दहला देने वाली घटना का जिक्र करते हुए बताया कि हाल ही में शराब के नशे में एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ की गई बर्बर मारपीट से तंग आकर महिला ने अपने मासूम बच्चों सहित जहर खा लिया था, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।

आबकारी निरीक्षक हेमंत शर्मा और पुलिस अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाते हुए महिलाओं ने दो टूक चेतावनी दी कि आबादी क्षेत्र से इस ठेके को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही ठोस प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगी और भविष्य में इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन करेंगी। फिलहाल, प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया है और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बाइट- गुड्डो देवी, ग्रामीण महिला

बाइट- हेमंत शर्मा, आबकारी निरीक्षक।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …