Breaking News

कासगंज: यातायात पुलिस और एआरटीओ का संयुक्त अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले 156 वाहन चालकों के कटे चालान।

कासगंज: यातायात पुलिस और एआरटीओ का संयुक्त अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले 156 वाहन चालकों के कटे चालान।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

कासगंज। जनपद में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस और एआरटीओ विभाग ने एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में यह सप्ताहांत विशेष दो दिवसीय अभियान 20 जून से 21 जून 2026 तक संचालित किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों जैसे हजारा नहर पुल, मालगोदाम चौराहा और बिलराम गेट चौराहा पर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस और एआरटीओ श्री राम प्रकाश मिश्रा की टीम ने नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने ध्वनि मापक यंत्र (डेसीबल मीटर) का उपयोग करते हुए 80 डेसीबल से अधिक आवाज करने वाले 17 वाहनों को पकड़ा, जबकि मोडिफाइड साइलेंसर लगे 04 दो पहिया वाहनों और नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 07 चालकों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए। साथ ही, ओवरस्पीडिंग करने वाले 40 वाहन चालकों को भी दंडित किया गया।

चेकिंग के दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई हुई। इस दो दिवसीय सघन अभियान में कुल 156 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई और उन पर 5,64,500 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्ती निरंतर जारी रहेगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!