Breaking News

बिसौली: जायन्ट्स ग्रुप और द विज़डम स्कूल ने योग के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प।

बिसौली: जायन्ट्स ग्रुप और द विज़डम स्कूल ने योग के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज स्थानीय स्तर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग, योगा फॉर हेल्थी एजिंग’ को केंद्र में रखा गया। इस दौरान लोगों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराया गया। शिविर में उपस्थित वक्ताओं ने दैनिक जीवन में योग को एक अनिवार्य आदत के रूप में अपनाने की पुरजोर अपील की।

कार्यक्रम में द विज़डम एलिमेंटरी स्कूल के डायरेक्टर विभोर गर्ग, ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, साहू सावेन्द्र गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल ‘नादान’, निशांत गोयल, रविंद्र मोहन अग्रवाल, विकास गुप्ता, जितेन्द्र वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता मोनू, मोहित वार्ष्णेय, पुनीत गर्ग, अनुज वार्ष्णेय, शिवांग अग्रवाल और स्कूल की प्रधानाचार्या खुशबू आनंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक साथ योग का अभ्यास किया और भविष्य में स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जीने का सामूहिक संकल्प लिया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!