Breaking News

सहसवान में भूमि विवाद को लेकर पीड़ित ने लगाया भूमाफियाओं पर धोखाधड़ी और धमकी का गंभीर आरोप।

सहसवान में भूमि विवाद को लेकर पीड़ित ने लगाया भूमाफियाओं पर धोखाधड़ी और धमकी का गंभीर आरोप।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

सहसवान, बदायूं। तहसील समाधान दिवस में आज भूमि विवाद का एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया। मोहल्ला काजी निवासी एक पीड़ित, शीराज मुर्तज़ा ने क्षेत्र के कथित भूमाफियाओं पर धोखाधड़ी, एक ही जमीन का दोबारा बैनामा करने और अवैध कब्जे के प्रयास का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे वे दहशत में हैं।

शिकायती पत्र के अनुसार, शीराज मुर्तज़ा ने वर्ष 2018 में ग्राम हमूपुर चमरपुरा स्थित एक भूमि का कानूनी तौर पर बैनामा कराया था। आरोप है कि भूमि के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी न होने का फायदा उठाते हुए, भूमाफियाओं ने धोखे से उसी भूमि का दोबारा बैनामा अन्य व्यक्तियों के नाम कर दिया। पीड़ित ने बताया कि क्षेत्र में भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे कानूनी तौर पर मालिक होने के बावजूद जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि कब्जे के प्रयास के दौरान उन्हें और उनके परिवार को दबंग द्वारा जान से मारने की धमकियां दी गईं, जिसका कथित तौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग सबूत होने का दावा किया गया है। क्षेत्र में भूमाफियाओं के बढ़ते आतंक से पीड़ित और उसका परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर एफआईआर दर्ज कराने, भूमाफियाओं पर कठोर कार्रवाई करने और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!