Breaking News

जन सेवा केंद्रों पर गूंजेगा योग का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।

जन सेवा केंद्रों पर गूंजेगा योग का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर खीरी: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के अवसर पर सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश भर में एक विशेष राज्यव्यापी योग जागरूकता एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद लखीमपुर खीरी में भी सीएससी केंद्रों को योग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का मुख्य माध्यम बनाया गया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, 21 जून को प्रातः 07:00 बजे से सभी जन सेवा केंद्रों पर माननीय प्रधानमंत्री जी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि एक साथ प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुन सकेंगे। प्रसारण के तुरंत बाद, भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुरूप सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन होगा, जिसमें युवाओं, महिलाओं, प्रशासनिक अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

सीएससी उत्तर प्रदेश का उद्देश्य योग को एक जन-आंदोलन का स्वरूप देकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। केंद्र संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और आयोजन की डिजिटल रिपोर्टिंग भी समयबद्ध तरीके से पूरी करें। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी पैठ रखने वाला सीएससी नेटवर्क इस माध्यम से स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने में जुटा है।

सीएससी उत्तर प्रदेश ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम जन सेवा केंद्र या निर्धारित आयोजन स्थल पर पहुँचकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें और योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें। यह आयोजन न केवल योग के लाभों से लोगों को परिचित कराएगा, बल्कि सामुदायिक एकता और स्वास्थ्य चेतना का भी एक बड़ा केंद्र बनेगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!