Breaking News

बिसौली: पूर्ति कार्यालय पहुंचे दिव्यांग की फरियाद पर जागा सिस्टम, मौके पर ही जारी हुआ राशन कार्ड।

बिसौली: पूर्ति कार्यालय पहुंचे दिव्यांग की फरियाद पर जागा सिस्टम, मौके पर ही जारी हुआ राशन कार्ड।

आई एम खान 

बिसौली: सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से परेशान एक दिव्यांग युवक को शुक्रवार को तब बड़ी राहत मिली, जब पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई। सैदपुर निवासी दिव्यांग मुश्ताक अली ने पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार को बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से राशन कार्ड न बन पाने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

दिव्यांग मुश्ताक अली की व्यथा सुनकर पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया और अपने अधीनस्थों को तत्काल प्रक्रिया पूरी कर कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। अधिकारियों की त्वरित और मानवीय कार्रवाई का ही परिणाम रहा कि पूर्ति कार्यालय ने मौके पर ही मुश्ताक अली का राशन कार्ड जारी कर दिया। राशन कार्ड हाथ में आते ही दिव्यांग युवक के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार, अमित कुमार सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!