Breaking News

चहनिया: तीन दिवसीय जन चौपाल और स्वास्थ्य मेले का समापन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को किया गया जागरूक।

चहनिया: तीन दिवसीय जन चौपाल और स्वास्थ्य मेले का समापन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को किया गया जागरूक।

संवाददाता, अमित कुमार ओझा 

चहनिया (चंदौली)। चहनिया ब्लॉक मुख्यालय सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत’ के अंतर्गत आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान, ‘सरकार आपके द्वार’ जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का मंगलवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खंड विकास अधिकारी (BDO) जावेद अख्तर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना ही प्रशासन की प्राथमिकता है।

जावेद अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आधार पर अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और योजनाओं के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय, ज्वाइंट बीडीओ ओमप्रकाश, सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह, सीडीपीओ मनोज कुमार गौतम, नीति आयोग फेलो शिवांगी सिंह, एडीओ ग्राम विकास नित्यानंद सिंह, समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता, प्रशासक प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता, कृष्णा कुमार गुप्ता, अशोक चौहान और क्षेत्र पंचायत सदस्य रविकांत चौहान सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!