Breaking News

चंदौली: महिला से अभद्रता व घर में घुसकर मारपीट, ग्राम प्रधान समेत आठ पर मुकदमा दर्ज।

चंदौली: महिला से अभद्रता व घर में घुसकर मारपीट, ग्राम प्रधान समेत आठ पर मुकदमा दर्ज।

संवाददाता, आकाश शर्मा

शहाबगंज (चंदौली)। जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के परासीकला गांव में दबंगों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां एक महिला के साथ सरेराह अभद्रता और छेड़खानी की गई। विरोध करने पर दबंगों ने महिला के घर में घुसकर उसके और परिजनों के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार बुरी तरह दहशत में है।

घटना के संबंध में पीड़िता ने शहाबगंज थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की। महिला द्वारा आत्मसम्मान के लिए विरोध किए जाने पर आरोपी आक्रोशित हो गए और एकजुट होकर जबरन घर में घुस आए। घर के अंदर मौजूद परिजनों को बुरी तरह पीटा गया, जिससे वे घायल हो गए।

घर से आ रही चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए ग्राम प्रधान सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!