Breaking News

सैयदराजा: नेशनल हाईवे पर पलटा मसालों से लदा ट्रक, 25 टन गरम मसाला सड़क पर बिखरा।

सैयदराजा: नेशनल हाईवे पर पलटा मसालों से लदा ट्रक, 25 टन गरम मसाला सड़क पर बिखरा।

संवाददाता, घूरेलाल कन्नौजिया

सैयदराजा (चंदौली)। नेशनल हाईवे-19 पर गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां मसालों से भरा एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। घटना बगहीं कुम्भापुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास की है। ट्रक में लगभग 25 टन काली मिर्च, जीरा, धनिया, हल्दी और लौंग जैसे बेशकीमती गरम मसाले लदे हुए थे, जो पलटने के बाद पूरी तरह सड़क पर बिखर गए।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रक वाराणसी से गरम मसालों की बड़ी खेप लेकर बिहार की ओर जा रहा था। हादसे में गनीमत यह रही कि ट्रक के चालक और खलासी की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, चालक को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक के सड़क के बीचों-बीच पलटने के कारण हाईवे पर लगभग दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, ट्रक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही इस दुर्घटना का मुख्य कारण बनी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हाईवे को साफ कराकर यातायात बहाल करवाया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!