Breaking News

निपुण भारत मिशन: शाहजहांपुर की बड़ी उपलब्धि, 72वें से 11वें पायदान पर पहुंचा जनपद; डीएम ने शिक्षा सुधार के दिए निर्देश।

निपुण भारत मिशन: शाहजहांपुर की बड़ी उपलब्धि, 72वें से 11वें पायदान पर पहुंचा जनपद; डीएम ने शिक्षा सुधार के दिए निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन में शाहजहांपुर ने प्रदेश स्तर पर लंबी छलांग लगाई है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई कि निपुण एसेसमेंट टेस्ट (NAT) में शानदार प्रदर्शन के दम पर जनपद की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है। अब जिला प्रदेश में 72वें स्थान से उछलकर 11वें स्थान पर पहुंच गया है, जो कि शिक्षा विभाग के प्रयासों को दर्शाता है।

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कांट, जैतीपुर और ददरौल विकासखंडों की स्थिति पर विशेष चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में सी, डी और ई ग्रेड वाले बच्चों की संख्या अभी भी चिंताजनक है, जिसे सुधारने के लिए तत्काल प्रभाव से विशेष कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि हर कमजोर छात्र को एक शिक्षक की जिम्मेदारी में दिया जाए, ताकि उनकी व्यक्तिगत प्रगति की साप्ताहिक निगरानी हो सके।

अगले निपुण एसेसमेंट टेस्ट की तैयारियों पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी परीक्षा अगस्त 2026 के तीसरे शनिवार को आयोजित की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे पेयरिंग, समूह आधारित शिक्षण और नवाचारात्मक तकनीकों का उपयोग करें ताकि बच्चों की सीखने की क्षमता में वृद्धि हो सके।

बैठक में प्रशासनिक स्तर पर अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए। मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने तीन दिन के भीतर उन विद्यालयों की सूची मांगी है जहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। साथ ही, जर्जर स्कूल भवनों को चिन्हित कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हरिशंकरी पौधों की जियो-टैग फोटो अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा तैयार किए गए नए शैक्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया गया, जिसे आगामी सत्र के लिए मार्गदर्शन माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!