Breaking News

शाहजहांपुर: एक साल की मासूम से दरिंदगी: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार।

एक साल की मासूम से दरिंदगी: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। थाना खुटार पुलिस ने एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने बताया कि बीती 9 जून को थाना खुटार में मुकदमा संख्या 179/2026 दर्ज किया गया था। इस मामले में ग्राम हरनाई निवासी 27 वर्षीय गुड्डू शर्मा पर एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

बीती रात करीब 11 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मैलानी रोड स्थित धनसिंहपुर मोड़ पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अलावा अब पुलिस पर जानलेवा हमला करने और अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत भी नया मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, उप निरीक्षक विवेक कुमार और उप निरीक्षक सोहन लाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है और इस मामले में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!