Breaking News

बिसौली: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर इनरव्हील क्लब ने बुझाई राहगीरों की प्यास, मीठे शरबत का हुआ वितरण।

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर इनरव्हील क्लब ने बुझाई राहगीरों की प्यास, मीठे शरबत का हुआ वितरण।

आई एम खान 

बिसौली। पुरुषोत्तम मास और गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर इनरव्हील क्लब द्वारा जनसेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर के मनोज माहेश्वरी अस्पताल के समीप मीठे शरबत का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस सेवा कार्य के दौरान अस्पताल के सामने से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और जरूरतमंद लोगों ने ठंडे शरबत का आनंद लिया और गर्मी से राहत महसूस की। भीषण उमस और लू के थपेड़ों के बीच शरबत की एक चुस्की ने आम जनमानस को बड़ी राहत दी।

कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘प्यास की सेवा’ को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा का दिन अत्यंत पवित्र है और इस पावन पर्व पर मानव सेवा करना हमारे संस्कारों का अभिन्न अंग है। भीषण गर्मी में प्यासे को पानी या शरबत पिलाना ईश्वर की सच्ची सेवा के समान है।

इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की सभी सदस्य उत्साह के साथ सेवा कार्यों में जुटी रहीं। इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से डॉ. सुविधा माहेश्वरी, भारती अग्रवाल, रितु अग्रवाल, डॉ. अर्चना वार्ष्णेय, प्रतिभा अग्रवाल, संगीता रस्तोगी और सोनिया अग्रवाल सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया और भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!