Breaking News

पटियाली: कादरगंज गंगा घाट पर हादसा: स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, देर शाम तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन।

कादरगंज गंगा घाट पर हादसा: स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, देर शाम तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली (कासगंज)। जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र स्थित कादरगंज गंगा घाट पर सोमवार को एक दुखद हादसा सामने आया। यहाँ गंगा स्नान करने आए 25 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदायूं जनपद के थाना कादरचौक स्थित ग्राम ककोड़ा निवासी सूरज (25) पुत्र नन्हे अपने चार साथियों—राजीव, कमलेश, सुमित और जॉनी के साथ सोमवार दोपहर करीब दो बजे कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने पहुँचा था। बताया गया है कि सभी युवक शमशान घाट की ओर गंगा में नहा रहे थे, तभी अचानक सूरज गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूब गया। उसके साथी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वह पानी में ओझल हो चुका था।

घटना के तुरंत बाद साथियों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में कूदकर सूरज की तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंचल सिरोही, कादरगंज चौकी प्रभारी अवधेश कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल शाहरुख खान दल-बल के साथ मौके पर पहुँच गए। प्रशासन द्वारा स्टीमर और गोताखोरों की मदद से शाम सात बजे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सूरज का कहीं पता नहीं चला। युवक के लापता होने की खबर से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!