Breaking News

कासगंज: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडीजी आगरा जोन ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण।

कासगंज: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडीजी आगरा जोन ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर हो रही सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन, एस.के. भगत ने जनपद कासगंज के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया, और प्रवेश व निकास द्वारों पर तैनात सुरक्षा बलों की व्यवस्था की गहन समीक्षा की। एडीजी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखें।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन का दावा है कि जनपद में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

बाइट- एस.के. भगत, एडीजी, आगरा जोन।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!