Breaking News

लखीमपुर खीरी में सख्त सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न, हजारों अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित।

लखीमपुर खीरी में सख्त सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न, हजारों अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन और सुचितापूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा।

परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 13,248 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 9,731 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 3,517 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। आंकड़ों के अनुसार, प्रथम पाली में 6,624 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 4,847 ने परीक्षा दी और 1,777 अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में 4,884 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1,740 ने परीक्षा नहीं दी।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से जीआईसी, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय, जीजीआईसी, आर्यकन्या, कृषक समाज और धर्मसभा इंटर कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर उपलब्ध भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को विशेष रूप से परखा। डीएम और एसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को भर्ती बोर्ड के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी सतत भ्रमणशील रखा गया, ताकि किसी भी केंद्र पर कोई अनहोनी न हो। प्रशासन ने बताया कि आगामी 9 और 10 जून को भी जनपद के इन्हीं 16 केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने को कहा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!