Breaking News

बिसौली: जहरीली गैस से दो भाइयों की मौत पर सपा नेताओं ने जताया शोक, हर संभव मदद का दिया भरोसा।

बिसौली: जहरीली गैस से दो भाइयों की मौत पर सपा नेताओं ने जताया शोक, हर संभव मदद का दिया भरोसा।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं): थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी में शुक्रवार सुबह जहरीली गैस के कारण दम घुटने से हुई दो सगे भाइयों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घटना के बाद शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने गांव पहुँचकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजेंद्र यादव ‘गुरुजी’ एवं अमित मथुरिया के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता सीधे मृतक जयवीर यादव और राजेश यादव के घर पहुँचे। सपा नेताओं ने दिवंगत भाइयों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को सरकार और प्रशासन के स्तर से हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

इस दुखद मौके पर सतपाल यादव, नन्हे यादव, रजनीश पाठक, संतोष यादव, सत्यवान कश्यप और राजपाल दिवाकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!