Breaking News

कासगंज: मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, कूड़ा डालने को लेकर हुए संघर्ष में वृद्ध की संदिग्ध मौत।

कासगंज: मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, कूड़ा डालने को लेकर हुए संघर्ष में वृद्ध की संदिग्ध मौत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

सहावर (कासगंज): जनपद के सहावर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नौगांव में कूड़ा डालने के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ संघर्ष जानलेवा साबित हुआ। इस खूनी झड़प के दौरान 70 वर्षीय एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, नौगांव में सगे भाइयों के बीच कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। यह मामूली सा विवाद देखते ही देखते इतना गहरा गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट की इस घटना के बीच ही 70 वर्षीय वृद्ध हेतराम अचानक जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और सहावर क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एहतियात के तौर पर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों और वृद्ध की मृत्यु के सटीक तथ्यों का पता लगाया जा सके।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!