Breaking News

उन्नाव: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ट्रांस गंगा सिटी सब स्टेशन पर हुआ वृक्षारोपण।

उन्नाव: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ट्रांस गंगा सिटी सब स्टेशन पर हुआ वृक्षारोपण।

संवाददाता, सनोज कुमार 

उन्नाव: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्नाव के ट्रांस गंगा सिटी सब स्टेशन परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया और परिसर में विभिन्न पौधे रोपित किए।

कार्यक्रम के दौरान उपखण्ड अधिकारी इं. जय प्रकाश ने वृक्षारोपण को पर्यावरण के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा कि आज के दौर में बढ़ता तापमान और प्रदूषण चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति हमारे सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक हरित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय विद्युत उपभोक्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

इस अवसर पर अवर अभियंता इं. आशीष गुप्ता, लाइन स्टाफ से सनोज कुमार, विजय कुमार, अंकित भदोरिया, रंजीत कुमार, विशेश्वर पाल, कौशलेंद्र सहित क्षेत्रीय उपभोक्ता मनीष त्रिवेदी, हरिशंकर अवस्थी और आशीष त्रिवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!