Breaking News

बिसौली: विश्व पर्यावरण दिवस पर कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में हुआ वृक्षारोपण, तहसीलदार ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह।

 

बिसौली: विश्व पर्यावरण दिवस पर कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में हुआ वृक्षारोपण, तहसीलदार ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह।

आई एम खान 

बिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि एक स्वस्थ भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण की सुरक्षा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर सेन ने तहसीलदार को विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों से अवगत कराते हुए बताया कि यहाँ के छात्र अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं और देश के प्रतिष्ठित सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ले रहे हैं।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धर्मपाल और सहायक अध्यापिका चित्रा सहित छात्र-छात्राओं में अनुज यादव, सचिन कुमार, लेखराज, शोभित यादव, विकास यादव, कमल, देव, मुस्कान, श्याम, आदित्य और अरविंद यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!