Breaking News

बिसौली: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका में हुआ वृहद वृक्षारोपण, अध्यक्ष अबरार अहमद ने दी पर्यावरण संरक्षण की सीख।

बिसौली: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका में हुआ वृहद वृक्षारोपण, अध्यक्ष अबरार अहमद ने दी पर्यावरण संरक्षण की सीख।

आई एम खान 

बिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिसर में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संरक्षण का संकल्प लेते हुए एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने अधिशासी अधिकारी रवि यादव और नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों के साथ मिलकर नगर पालिका पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस दौरान सभी ने पौधों की रोपाई के साथ ही उनके संरक्षण और सुरक्षा का भी दृढ़ प्रण लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि पर्यावरणीय असंतुलन आज संपूर्ण मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है, जिसे केवल व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के माध्यम से ही संतुलित किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सरकारी या सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाएं और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रवि यादव सहित नगर पालिका के कर्मचारी राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, यशोदा नंदन, रोहित लोहान, व्योमेश, राजेश, नरेश, अवनेश, कृपाल, रमेश और बंटू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!